गढ़चिरौली न.प. सभापती मुक्तेश्वर काटवे की सड़क दुर्घटना में मौत
गढ़चिरौली: 28 फरवरी 26 भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष और डेढ़ महीने पहले गढ़चिरौली नगर परिषद के सफाई और स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष का पद संभालने वाले मुक्तेश्वर काटवे की गत् शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। कारगिल चौक इलाके में एक सुअर के सामने आने से उनकी बाइक फिसल गई और वे सड़क पर गिर गए। सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद इलाज के दौरान जिला सामान्य अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, मुक्तेश्वर कटवे बीती रात डॉ. देवराव होली के भाजपा आदिवासी गठबंधन के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के उपलक्ष्य में आयोजित स्वागत समारोह में गए थे। वहां से जब वे वापस घर जा रहे थे, तो कारगिल चौक इलाके में बाइक फिसल गई और गिरने के कारण उनके सिर पर चोट लगी, उन्हें तुरंत जिला सामान्य अस्पताल ले जाया गया। पर, उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनकी पत्नी की चार साल पहले एक गंभीर बीमारी से मौत हो गई थी।
Social Plugin