पत्रकारों के प्रयास से माओवादी मल्लेश ने बीएसएफ के सामने किया आत्मसमर्पण

कांकेर-  माओवादी मल्लेश के साथ सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकारों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मल्लेश से बात कर उसे मुख्यधारा में लौटने के लिए बार -बार कहा साथ ही उसके सात कोई अन्याय नहीं होने देने का वादा किया। अंत में सभी की मेहनत  रंग  लाई और मल्लेश ने  हथियार लेकर कांकेर जिले में छोटेबेठिया  बीएसएफ कैंप में पहुंचकर समर्पण कर दिया।  उसने साथ में लाइ गई एके 47 भी छोटेबेठिया बीएसएफ कैंप में सोंपा। समर्पण  के पूर्व वह माओवादी संगठन में डीवीसीएम था। 

उसने बीएसएफ की सेक्टर के जी ब्रांच एवं कमांडेंड राघवेंद्र सिंह 94 वाहिनी BSF के सामने उसने हथियार डाले।