पिस्तौल वाला आरोपी शहर पुलिस की गिरफ्त में.

गोंदिया - शहर पुलिस टीम किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए हमेशा एक्टिव रहती है। एक गुप्कॉत सुचना के आधार पर शहर पुलिस टीम जो किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए हमेशा तैयार रहती है उसे जानकारी मिली कि गोंदिया में पंगोली नदी के पास शिव मंदिर क्षेत्र में एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में घूम रहा है।

पुलिसवालों ने मौके पर पहुंच उस संदिग्घ को पकड़ा और उस व्यक्ति की तलाशी ली , उसकी कमर के पीछे एक पिस्तौल, तीन ज़िंदा कारतूस और एक मैगज़ीन मिली।आरोपी
कुडवा का रहने वाला है और उसका नाम अमित कृष्ण राव है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है।