केंद्रीय बजट - युवा कांग्रेसीयों का अनोखा प्रदर्शन, भाजपा नेताओं के मुखौटे पहन बांट रहे थे लॉलीपॉप

गोंदिया -

राजकुमार (पप्पुभाऊ) पटले , उपसभापती कृषि उत्पन्न बाजार समिति गोंदिया केंद्र  ने रायपुर के  युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए एक अनोखे प्रर्धशन को शेअर करते हुए का है कि - किसानों के साथ फिर से किया धोखा किसानों के हित में कोई फैसला नही केंद्र सरकार सिर्फ उद्योगपतियों की है कोई किसानों का मैं आप नहीं जय जवान जय किसान बोलने का रह गया है।

TRP NEWS रायपुर। केंद्रीय बजट के खिलाफ युवा कांग्रेस ने जयस्तंभ चौक पर अनोखे तरीके से विरोध जताया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम लोगों को लॉलीपॉप बांटकर बजट के प्रति अपनी नाराज़गी जाहिर की।युवा कांग्रेस का आरोप है कि इस बार भी केंद्रीय बजट में छत्तीसगढ़ को नजरअंदाज किया गया है। न आम जनता के लिए कोई ठोस प्रावधान किए गए हैं और न ही युवाओं के रोजगार व विकास से जुड़ी कोई बड़ी घोषणा की गई है। उनका कहना है कि युवाओं को सिर्फ आश्वासन दिए जा रहे हैं, जमीन पर कुछ नहीं।छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं के मुखौटे पहनकर नारे लगाए। उन्होंने कहा कि संसद में पेश किया गया बजट छत्तीसगढ़ और राज्य के युवाओं के लिए निराशाजनक है।

आकाश शर्मा ने आरोप लगाया कि खनिज संपदा से भरपूर होने के बावजूद केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ से भारी राजस्व वसूलती है, लेकिन बदले में राज्य को न तो प्राथमिकता दी जाती है और न ही रोजगार सृजन से जुड़ी कोई ठोस योजना दी जाती है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर बार की तरह इस बार भी छत्तीसगढ़ को सिर्फ लॉलीपॉप दे रही है। जब तक राज्य को उसका हक नहीं मिलेगा, युवा कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा।इस दौरान गुलिया अहमद, आदिल आलम खैरानी, सतीश ठाकुर, फहीम शेख, अपराजीत तिवारी, अर्जुन श्रीवास्तव, नवाज़ खान, विपुल चौबे, दिनेश मिश्रा, वैभव समेत बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।