मेहनत करे इंसान तो कोई काम नहीं मुश्किल....

गोंदिया -  जिस सुपर 30 मिशन को आंनद कुमार ने शुरु किया था और उसे पूरा करने में गोंदिया की संस्था  को प्रमोट करने हेतु स्वंय गोंदिया भी पधारे थे तभी मैने उनसे पूछा था कि आप कैसे किसी संस्थान का प्रचार करने आ गए क्योंकि जहाँ तक मेरी जानकारी है आप तो रु. की नहीं प्रतिभा की कद्र करने वाले व्यक्ति है तो उनका जो जबाब आया कि मै यहाँ भी अपने मिशन को आगे बढ़ाने के लिए ही आगे आया हूँ इस संश्थान का भी यही लक्ष है इसलिए मे समझता हूँ कि इनको सहयोग देना जरुरी है  उसका फायदा इस क्षेत्र के गरीब बच्चो को होगा इसका वादा इस संस्थान ने किया है इसलिए  मै गोंदिया ऐया हूँ। इनकी   इच्छाशक्ति गरीब बच्चो के जीवन को संवारने की लगती है तो उसका साथ देना जरुरी है। जब यह संस्थान आंनद कुमार  से किे गए वादे को पूरा करने में समर्थ हो रहा है तो         इनका  सार्वजनिक ्ंअभिनंदन तो होना ही  चाहिए ।   

इसी  नेकदिली की एक खबर सामने आई है जब उनके यहाँ पड़ रहे होनहार बच्चे 90 प्रतिशत से अधिक गुण प्राप्त कर पहली  बार में ही  JEE exam (एकदम गरीबी की हालत में रहकर भी)  , संस्थान के लहयोग के कारण अपनी मंजिल को पा सके है। .


उनमें Md Taufiq Raza 99%tile एक चेहरा है जो लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत है. उसके परिवार की हालत के बारे मे कहे तो उसके पिता कंधे पर एक झोला लेकर कपड़े बेचने का काम करते है पर बेटे ने उनका नाम रोशन करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। दूसरा चेहरा है  Ragini borkar 92%tile का, यह भी गरीब परिवार से है इनकी माताजी 5 -6 घरों में टिफिन देकर किसी तरह अपे परिवार का खर्च चलाती है।

 Urvashi meshram , Soni nonitala ये दो नाम भी तारीफ के काबिल है जो सरकारी होस्टल में रहकर अपनी मेहनत के बल पर एक मुकाम हासिल करने में समर्थ हो पाए है।िनके पिता गाड़ी में सामान बेचते है।

इनकी सफलता निश्चित ही दूसरे मेहनतकस बच्चों के लिए प्रेरणादायक सिध्द होगी इसमें जरा भी संदेह नहीं है।TURTLE Edu.Instt. आगे भी इसी तरह अपने वादे को पूरा करने में प्रयासरत रहेगा इसी आशा व विश्वास के साथ टी.आर.पी.न्यूज की ओर से इनकाअभिंनदन करते है।

                                                                                             - मोहन पवार ,                                                                                                                              संपादक टी.आर.पी.न्यूज