नाबालिग से दुष्कर्म के बाद फरार, दो आरोपियों ने किया आत्म समर्पणदुर्ग- जिले में नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप के 06 आरोपियों में से 02 फरार आरोपियों ने 13 फरवरी को कोर्ट पहुंचकर आत्म समर्पण कर दिया है। गैंगरेप की पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दी थी। जिसके आदार पर 06 लोगों को मामले में नामजद किया गया था।अब सभी 6 आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं। घटना की जाँच के दौरान ही गैंगरेप के 04 आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था पर दो अन्य 2 आरोपी पुल्योंस की पकड़ से बाहर थे। 
आत्म समर्पण करने वालों में एक आरोपी बी.एन. पांडे दुर्ग सांसद का पूर्व पी.ए. रहा है। उसने पीड़िता की नौकरी लगवा दी थी।उसने बदले में पीड़िता से व्हाट्सअप पर न्यूड वीडियो मंगवाए थे। इसी का फायदा लेकर वह पीड़िता को करीब 8 सालों तक ब्लेकमेल कर रेप करता रहा।
दूसरे आरोपी का नाम संजय पंडित है वह होटल, रेस्ट हाउस का प्रबंध कर सहयोग करता था। आरोप है कि पीड़िता को नौकरी से निकलवाने का डर दिखाकर वे रेप करते थे। दोनों ने 13 फरवरी को कोर्ट पहुंच कर सरेंडर कर दिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से फरार थे। पुलिस उनकी लगातार तलाश कर रही थी और अलग-अलग स्थानों पर की जा रही छापेमारी से परेशान होकर दोनों आरोपियों ने अंततः अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अब कोर्ट से रिमांड लेकर आरोपियों से गहन पूछताछ करने जा रही है।घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।

Social Plugin