अधिकार सामाजिक संगठन द्वारा ध्वनी प्रदूषण रोकने एस.पी,को दिया गया निवेदन
गोंदिया ः गोंदिया के अधिकार सामाजिक संगठन द्वारा पुलिस अधीक्षक गोंदिया को एक
निवेदन देकर माँग की गई है कि गोंदिया शहरी व ग्रामीण भाग मे डी.जे. व छोटा गोंदिया में
राजा भोज चौक स्थित माऊली एल्युमिनियम का कारखाने है के कारण उत्पन्न ध्वनी
प्रदूषण से बोर्ड की परीक्षा में बैठे विद्यार्थीयों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। छोटा गोंदिया परिसर के एल्युमिनियम कारखाने में दिन भर कटर मशीन से जो आवाज निकालती हैं उससे परिसर वालों को दिक्कत है । 11 फरवरी को अधिकार
सामाजिक संगठन की ओर से निवेदन दिया गया निवेदन के समय संगठन के जिला
अध्यक्ष मनिष मेश्राम,संयोजक आशिष गिरजाशंकर नागपुरे,शहर अध्यक्ष ओम पारधी,
तालुका अध्यक्ष जाकिर खान, शिवलाल नेवारे,सचिन डोंगरे, देवेंद्र बिसेन सभी संगठन
के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Social Plugin