गोंदिया की खबरें - 

कुणबी समाज के आराध्य दैवत संत तुकाराम महाराज का जन्मोत्सव समारोह 


स्थानीय न्यू लक्ष्मी नगर में आज, सोमवार २ फरवरी को जगद्गुरु संत शिरोमणि तुकाराम महाराज जन्मोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम संत शिरोमणि तुकाराम महाराज जन्मोत्सव समिति, गोंदिया द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

​वारकरी संप्रदाय के शिखर और कुणबी समाज के आराध्य देवता संत तुकाराम महाराज की जयंती के अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। यह समारोह द्वारका हॉस्पिटल के पास स्थित संत तुकाराम महाराज प्रतिमा परिसर में शाम ४:०० बजे से रात ८:०० बजे तक संपन्न होगा।

​इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'हरिनाम कीर्तन' होगा, जिसके पश्चात सभी भक्तों के लिए महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है। इस मंगल अवसर पर गोंदिया के सभी नागरिकों से दर्शन, कीर्तन और महाप्रसाद का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की अपील जन्मोत्सव समिति द्वारा की गई है।

................................................................................................................................................

तेली समाज गोंदिया द्वारा भव्य उपवर-वधू परिचय सम्मेलन व हल्दी-कुंकू कार्यक्रम संपन्न

तेली समाज संस्था गोंदिया तथा विदर्भ तेली समाज महासंघ गोंदिया जिला के संयुक्त तत्वावधान में उपवर-वधू परिचय सम्मेलन एवं हल्दी-कुंकू कार्यक्रम का भव्य आयोजन दिनांक 25 जनवरी 2026 को श्री संत संताजी सांस्कृतिक भवन, पिंदकेपार रोड, गोंदिया में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन युवा समिति तेली समाज समिति एवं महिला समिति तेली समाज समिति के माध्यम से किया गया था।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में तेली समाज के समाजबंधु, महिलाएं, युवक-युवतियां एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी परिचय, एकता, संस्कार एवं प्रतिभा को प्रोत्साहन देना था।

                                           

कार्यक्रम के दौरान वर-वधू परिचय सम्मेलन, चित्रकला स्पर्धा, विज्ञान प्रदर्शनी, गुणवंत विद्यार्थियों का सत्कार व पारितोषिक वितरण, हल्दी-कुंकू कार्यक्रम, गायन व नृत्य स्पर्धा, तथा स्नेहभोज जैसे विविध सामाजिक-सांस्कृतिक उपक्रम आयोजित किए गए। सभी स्पर्धाओं में बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


इस अवसर पर समाज के अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सत्कार समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विकास हेतु योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रमुख अतिथि भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।               

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु क्षेत्र के विधायक की धर्मपत्नी श्रीमती सविता अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में तेली समाज के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और संस्कार मजबूत होने की बात कही।

कार्यक्रम का समापन स्नेहभोज के साथ हुआ। उपस्थित समाजबंधुओं ने आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए इसे अत्यंत सफल बताया।

....................................................................................................................................................

विधायक डॉ. फुके के प्रयासों से किसानों को बड़ी राहत, लटके धान खरीदी का भूगतान दो दिन में होगा खाते में जमा..

गोंदिया : वर्ष 2025-26 में गोंदिया-भंडारा सहित राज्य के धान उत्पादक जिलों में किसानों द्वारा मार्केटिंग फेडरेशन व आदिवासी प्रकल्प द्वारा सरकारी समर्थन मूल्य पर ख़िरीदी किये गए धानो का भूगतान लटका हुआ था। इस मामले पर राज्य के पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक डॉ. परिणय फुके सतत सरकार से संपर्क कर किसानों के धान के भुगतान किसानों के खातों में जमा कराने का प्रयास कर रहे थे। आज मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के निर्देश पर सरकार के अन्न नागरी पुरवठा ग्राहक संरक्षण विभाग ने  किसानों के रुके धान के भूगतान करने का आदेश जारी किया है।


डॉ. परिणय फुके ने बताया कि, धान खरीदी का भुगतान रुकने से किसान चिंतित थे। भंडारा-गोंदिया जिले में हजारों किसानों ने धान की बंपर पैदावार कर शासकीय धान खरीदी केंद्र में धान की बिक्री की थी, परंतु इन धानो का भुगतान रुका हुआ था। किसानों की मांगों को मैंने सरकार तक पहुँचाकर जल्द भुगतान की मांग मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से की थी, जिस पर उन्होंने आश्वस्त कर धान का भुगतान जल्द करने के निर्देश संबन्धित विभाग को दिए थे।

आज उसी का प्रतिफल है कि शासन ने आदेश जारी कर किसानों के सर्मथन मूल्य पर खरीदी किये गए धान का भुगतान 3 फरवरी तक करने के निर्देश दिए है। विधायक डॉ. फुके ने कहा, दो दिन में किसानों के खातों में इस भुगतान की राशि को जमा करने का कार्य किया जाएगा।

भंडारा-गोंदिया जिले के किसानों के साथ ही राज्य के धान उत्पादक किसानों ने सरकार का व पूर्व मंत्री और किसान हितैषी जननेता डॉ. परिणय फुके का आभार माना।

...............................................................................................................................................

गोंदिया के पुलिस सुपरिटेंडेंट ऑफ़िस में रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया

गोंदिया के पुलिस सुपरिटेंडेंट ऑफ़िस में जनवरी/2026 में तय उम्र पर रिटायर हुए पुलिस अधिकारियों के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। गोंदिया के पुलिस सुपरिटेंडेंट माननीय श्री गोरख भामरे ने रिटायर्ड पुलिस सब-इंस्पेक्टर श्री घनश्याम बाबूरावजी थेर, P.S. गोंदिया सिटी और उनके परिवार के सदस्यों को शॉल, श्रीफल, गुलदस्ते, तोहफ़े, रिटायरमेंट सर्टिफ़िकेट और पहचान पत्र देकर सम्मानित किया।                                                                                                              

इस कार्यक्रम में, रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों ने पुलिस डिपार्टमेंट में किए गए काम और अपनी सर्विस के दौरान अपने परिवारों से मिले सपोर्ट के बारे में अपने इमोशनल विचार बताए। उसके बाद, गोंदिया के पुलिस सुपरिटेंडेंट माननीय श्री गोरख भामरे ने सत्कार मूर्ति घनश्याम थेर को पुलिस डिपार्टमेंट में कुल 36 साल और 10 महीने की सर्विस के लिए सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रोग्राम को पुलिस इंस्पेक्टर श्रीमती नंदिनी चानपुरकर ने कंडक्ट किया। पोहवा राज वैद्य और मपोका पल्लवी गजभिये ने प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए बहुत मेहनत की।