श्री संत गजानन महाराज प्रकटोत्सव का 54 वां वर्ष मनाया गया
गोंदिया - प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री संत गजानन महाराज का प्रकटोत्सव नगर के प्रतिष्ठित नागरिक उमेश जोशी परिवार, विवेकानंद कॉलोनी मामा चौक गोंदिया द्वारा श्री संत गजानन महाराज प्रकटोत्सव का सफलतम 54 वा वर्ष भारी संख्या में भक्तजनों की उपस्थिति में मनाया गया। यजमानों में सौ. रसीका अक्षय ठाकुर व सौ. राधा कमलेश लाटा तथा जोशी परिवार ने गजानन महाराज की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पण कर चंदन कुमकुम लगाकर पूजा अर्चना की तथा पारायण, जलाभिषेक व पंचामृत अभिषेक करने के उपरांत हवन पूजन किया गया।
तत्पश्चात संत गजानन महाराज की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया, ज्ञात रहे की गत 53 वर्षों से उमेश जोशी परिवार द्वारा संत गजानन महाराज का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है तथा इस उपलक्ष में प्रतिवर्ष संध्या समय महाप्रसाद का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें सैकड़ो भक्तों द्वारा आकर महाप्रसाद का लाभ उठाया जाता है।

Social Plugin