54 लाख के 12 इनामी नक्सलियों ने AK-47 और दो SLR राइफल के साथ किया आत्मसमर्पण
बीजापुर- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में लगातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। शासन की “नियद नेल्लानार” योजना और पुनर्वास नीति के चलते एक DVCM स्तर के कैडर सहित कुल 12 सशस्त्र नक्सलियों के समुह में 08 महिला माओवादी भी शामिल हैं।उने सभी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। बीजापुर जैसे नक्सल प्रभावित इलाके में इतने बड़े पैमाने पर इनामी नक्सलियों का मुख्यधारा में लौटने से नक्सली संगठन को भारी क्षति पहुंची है।
आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों ने अपने साथ एक AK-47 और दो SLR राइफल भी पुलिस को सौंपी। पुलिस अधिकारियों के बताेनुसार अनुसार, ये सभी नक्सली बस्तर संभाग में हुई कई बड़ी घटनाओं, IED ब्लास्ट और आगजनी जैसे गंभीर अपराधों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं।
यह आत्मसमर्पण बस्तर आईजी पी. सुंदरराज, सीआरपीएफ डीआईजी देवेंद्र सिंह नेगी, और एसपी डॉ. जितेंद्र यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के सामने संपन्न हुआ। शासन की योजना के तहत, आत्मसमर्पण करने वाले सभी 12 माओवादियों को पुनर्वास के लिए तत्काल 50-50 हजार रुपये की नगद सहायता राशि प्रदान की गई।


Social Plugin