महाशिवरात्रि  के मौके पर 14 फरवरी को  पौढ़ महिला  कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन


गोंदिया :- महाशिवरात्रि यात्रा के अवसर पर 14 फरवरी को  मालियादेव बाबा, शिव मंदिर, टांडा में महिला प्रौढ़ कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन गोंदिया पंचायत समिति के अध्यक्ष मुनेश राहगंडाले की अध्यक्षता में पूर्व विधायक राजेंद्र जैन करेंगे। दीप प्रज्ज्वलन भाजपा जिला गोदिया की अध्यक्षा श्रीमती सीता राहंगडाले करेंगी और मुख्य अतिथि होंगे डॉ. लक्ष्मण भगत (अध्यक्ष वित्त एवं निर्माण जिला गोंदिया), दीपाताई चंद्रिकापुरे (अध्यक्ष कृषि एवं पशुपालन जिला गोंदिया), दुर्गाजी ठाकरे (संचालक, जिला डीसीसी बैंक, गोंदिया), केतन तुरकर (संचालक, जिला डीसीसी बैंक गोंदिया), पंकज यादव (संचालक, जिला डीसीसी बैंक गोंदिया), ममताताई वढे (जिप सदस्य, खमारी क्षेत्र), जगदीश बाहेकर (पूर्व अध्यक्ष ग्राम पंचायत गोंदिया), वर्षाताई पटले (सरपंच, ग्राम पंचायत टांडा), विलेश्वर करंजेकर (उपसरपंच ग्राम पंचायत टांडा), रामेश्वर भगत, जितेंद्र बिसेन, रमेश उके (सदस्य, ग्राम पंचायत टांडा), हसनसिंह सोमवंशी (पो.पा. टांडा), सुरेद्रसिंह परिहार (अध्यक्ष, टी.पी. समिति टांडा), डी.एम. पटले (मुखा, टांडा), डॉ. प्रियांशी गुप्ता (H.O. हेल्थ एडिशनल), डॉ. अमित खोडनकर, गजानन राठौड़ मौजूद रहेंगे।


 
कॉम्पिटिशन का पहला इनाम 31,001/- ट्रॉफी और  प्रशस्तीपत्र, दूसरा इनाम 21,001/- ट्रॉफी और  प्रशस्तीपत्र, तीसरा इनाम 11,001/- ट्रॉफी और  प्रशस्तीपत्रऔर चौथा इनाम 5,001/- ट्रॉफी और  प्रशस्तीपत्र है। इनाम वितरण MLA विनोद अग्रवाल के हस्ते होगा।