धार जिले में10वीं की परीक्षा देने आई नाबालिग छात्रा ने टॉयलेट में बच्चे को दिया जन्म 

टी.आर.पी. न्यूज - ध्यप्रदेश के धार जिले के  पीथमपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर-1 इलाके में एक प्राइवेट परीक्षा केंद्र में 10वी बोर्ड परीक्षा देने आई एक नाबालिग छात्रा ने परीक्षा केंद्र के टॉयलेट में एक बच्चे को जन्म  दिया।  परीक्षा दे रही एक नाबालिग छात्रा ने अचानक पेट दर्द की शिकायत कि रने और वह परीक्षा केंद्र के टॉयलेट में गई वहीं उसने बच्चे को जन्म दे दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही अफरा-तफरी मच गई।
परीक्षा के दौरान नवजात का जन्म हुआ िस बात के अलावा यह बात भी सामने आई कि एक नाबालिग छात्रा इतने समय तक गर्भवती रही और किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई। अब इस मामले में पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
बताया गया है कि  परीक्षा के समय अचानक उसे पेट में तेज दर्द हुआ। पहले तो उसे सामान्य दर्द समझा गया, लेकिन जब दर्द बढ़ता गया तो वह टॉयलेट की ओर गई। कुछ ही देर में वहां से नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। जब स्टाफ मौके पर पहुंचा तो पता चला कि छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया है तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार  छात्रा और नवजात दोनों की स्थिति  स्थिर है। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। बाल संरक्षण इकाई और महिला एवं बाल विकास विभाग को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।