इलाज के नाम पर 10 दिन के बच्चे का 3 लाख में सौदा
सांकेतिक फोटोवरठी (भंड़ारा) - टी.आर.पी.न्यूज
10 दिन की बच्ची को एक इलाज के बहाने 3 लाख रुपये में बेचने के मामले में गोंदिया के एक डॉक्टर का नाम सामने आया है और पांच अन्य लोगों को भी इस मामले में नामजद किया गया है।.मुख्यआरोपी सहित फरारलोगों को पुलिस तलाश कर रही है।
वरठी पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान जो बात सामने आई है उसके अनुसार डॉक्टर ने बच्ची को नागपुर भेजने के बहाने अपनी सहयोगी ललेश्वरी नंदकिशोर सादेपाच (39) की मदद से एक महिला मालती वाघमारे को 3 लाख में बेच दिया।इस प्रकरण में गोंदिया निवासी डॉक्टर,उसकी सहयोगी ललेश्वरी सादेपाच बच्ची की खरीददार मालती वाघमारे, व इस मामले में सहयोगी पूर्णिमा धुर्वे और उमेश सिंह रामचंद्र गहलोत के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। ललेश्वरी सादेपाच को गिरफ्तार कर फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

Social Plugin