पुलिसकर्मियों की हाजरी में अश्लीलता की हदें पार, SDM ने जमकर लुटाए पैसे,वीडियो वायरल होने पर हुआ एक्शन
दुर्ग-छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग थाना क्षेत्र से आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में अश्लीलता की हदे पार करने का एक मामला सोशल मीडिया पर.वीडियो वायरल होने के कारण सामने आया है। आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में हुई अश्लीलता की हदें पार करने में पुलिस जवान भी सहभागी हुए। पुलिसवालों के सामने लड़कियों ने आर्केस्ट्रा में डांस करने वाली लड़कियों ने कुछ कपड़े तक उतारने का काम किया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी में मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मामला 09 जनवरी की रात का है। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद ही कार्यक्रम का आयोजन हुआ।कार्यक्रम में मैनपुर SDM तुलसी दास मरकाम भी वहां मौजूद थे।आरोप है कि इस कार्यक्रम में SDM ने बी पैसे लुटाए और कार्यक्रम में अश्लीलता पर ध्यान नहीं दिया।
वीडियो वायरल होने के पहले भी मामले की लिखित शिकायत दर्द कराई गई थी। जिसके बाद कार्रक्रम के आयोजन देवानंद राजपूत, गोविंद देवांगन, नरेंद्र साहू, हसन डाडा को गिरफ्तार किया गया। बाद में निची मुचलके पर उन्हें छोड़ दिया गया था। पर जब वीडियो वायरल हुआ तो एसपी केआदेश के बाद 2 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है। हालांकि SDM के खिलाफ अभी कोई एक्नशन नहीं हुआ है।स्थानीय लोगों ने एसडीएम के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

Social Plugin