संभावना -

महाराष्ट्र की महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रही सुनेत्रा पवार 

गोंदिया-

 राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (रा.कां.पा.) के सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर यह तय माना जा रहा है कि शनीवार दि.31 जनवरी को राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की धर्मपत्नी सुनेत्रा पवार शनिवार को महाराष्ट्र सरकार में  उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकती हैं।सूत्रों की माने तो दि. 31 जनवरी की दोपहर  रा.कां.पा. के संसदीय बोर्ड की बैठक होने जा रही है।उस बैठक में पहले सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना जाएगाऔर संभावना इसी बात की ज्यादा है कि देर शाम तक शपथ ग्रहण का कार्यक्रम भी सम्पन्न हो जाएगा।

सुनेत्रा पवार को इस पद के लिए इसलिए भी  उपयुक्त माना जा रहा है कि सहानुभूति के कारण पार्टी की एकजुटता बनी रहेगी और चाहकर भी  कोई  नुकसान नहीं पहुँचा पाएगा।आने वाले दिनों  में तेजी से बदलने वाले राजनैतिक घटनाक्रमों पर पार्टी की पकड़ बने रहेगी साथ ही कोई फैसला लेना भी हो तो वह केवल अजित पवार के परिवार के हित में ही होना चाहिए, इस बात पर अधिक ध्यान देने की जरुरत महसूस की गी है।.