गोंदिया नगर परिषद में सभापति पदों का बटँवारा, भाजपा के तीन रा.कां.पा. के  दो सदस्यों को मिला मौका

गोंदिया - आज  दि. 30 जनवरी को सम्पन्न हुए सभापति पद के चुनाव में परिषद सभागृह में भाजपा के तीन व राष्ट्रवादी के दो सदस्य निर्वाचित हुए।और उनके विभागों का बटंवारा भी हो गया।

आगामी 1 वर्ष के कार्यकाल के लिए सभापति पद का चुनाव आज दि.30 जनवरी को नगर परिषद  के सभागृह में आयोजित विशेष सभा में चुनावी प्रक्रिया दोपहर 12:00 से शुरू हुई सर्वप्रथम विषय समितियां के सदस्यों का चयन किया गया जिसमें संख्या बल के आधार पर भाजपा के 6 राष्ट्रवादी के 2 व कांग्रेस के 5 सदस्यों का प्रत्येक विषय समिति में चयन किया गया। 

सभापति पद के लिए भाजपा की ओर से   भाजपा समर्थित निर्दलीय सदस्य प्रदीप (पिन्टु) माने ने बांधकाम विभाग ,कैलाश यादव ने जलप्रदाय विभाग, तथा शिखा सोनपुर ने महिला बाल कल्याण विभाग तथा राष्ट्रवादी की ओर से निर्मला मिश्रा नगर रचना व राष्ट्रवादी समर्थित निर्दलीय सदस्य अनुज जायसवाल ने शिक्षा समिति के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था।

कांग्रेस द्वारा  बांधकाम विभाग हेतु दीपिका रुसे ,जलप्रदाय विभाग के लिए चंद्र कुमार चुटे, शिक्षा विभाग हेतु क्रांति जायसवाल, नगर रचना विभाग के लिए अमर रंगारी और महिला बाल कल्याण विभाग के लिए दुर्गा तिवारी ने नामांकन दाखिल किया था। चुनाव में  संख्या बल के आधार पर राष्ट्रवादी व भाजपा गठबंधन के पांचो सभापति निर्वाचित घोषित किए गए।

चुनावी प्रक्रिया गोंदिया के उपविभागी अधिकारी चंद्रकांत खंडाईत ,पीठासीन अधिकारी व सहायक पीठासीन अधिकारी के रूप में नगर परिषद मुख्य अधिकारी संदीप बोरकर ने यह चुनाव संपन्न करवाया।उप राज्य उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के कारण सभी निर्वाचित पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओ ने जीत का जश्न नहीं मनाया।