जिला परिषद, पंचायत समिति के लिए चुनाव समय सारणी में बदलाव 

मुंबई - अजीत पवार के निधन के कारण राज्य चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि महाराष्ट् में होने वाले 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के आम चुनाव के लिए होने वालीवोटिंग 5 फरवरी, 2026 की जगह 7 फरवरी, 2026 को होगी; और वोटों की गिनती 7 फरवरी, 2026 की जगह 9 फरवरी, 2026 को होगी। राज्य चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी है।

 जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए चुनाव सारणी 13 जनवरी, 2026 को घोषित हुई थी। उसके अनुसार,बाकी सारी प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी थी केवल वोटिंग, वोटों की गिनती और चुने हुए सदस्यों की घोषणा बाकी रह गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने इन चुनावों के लिए 31 जनवरी 2026 के बाद सिर्फ़ दो हफ़्ते की मोहलत दी है; पर अजित पवार की अचानक मौत की वजह से, राज्य सरकार ने ज़िला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की तिथी में बदलाव किए हैं। अब संबंधित ज़िलाधिकारी 31 जनवरी 2026 को नए चुनाव का नोटिफ़िकेशन जारी करेंगे। 7 फ़रवरी 2026 को सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक वोटिंग होगी। प्रचार केवल 05 फ़रवरी 2026 की रात 10 बजे तक ही होगा । 09 फ़रवरी 2026 को सुबह 10 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी। नतीजों के ऐलान के बाद,चुने गए सदस्यों के नाम 11 फरवरी 2026 तक सरकारी गैजेट में प्रकाशित किए जाएंगे।