श्रीराम सेवा समिति द्वारागणतंत्र दिवस पर नवनिर्वाचित पार्षदों का सत्कार
गोंदिया. श्रीराम सेवा समिति, प्रभु श्रीराम चौक, रामनगर, गोंदिया द्वारा ७७ वा गणतंत्र दिवस सोत्साह मनाया गया। अध्यक्षता प्रसिद्ध कवि संगीतज्ञ एवं विचारक श्री रमेश शर्मा ने की। बतौर प्रमुख अतिथि नवनिर्वाचित पार्षद श्री अजय यादव, विशेष अतिथि भिन्न भाषी साहित्य मंडल के सचिव श्री मनोज एल जोशी एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्र के निवासी वरिष्ठ नागरिक श्री भारतभूषण दशसहस्त्र उपस्थित थे जिनके हाथों ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण पश्चात सभी ने सामूहिक राष्ट्रगान किया। इस प्रसंग पर नवनिर्वाचित पार्षद श्री अजय यादव एवं सौ. सरिता संजय कुलकर्णी का श्रीराम सेवा समिति के श्री जितेन्द्र एच तिवारी, श्री महेश उरकुड़े एवं अतिथियों के हाथों पुष्पगुच्छ प्रदान कर सत्कार किया गया। अतिथियों का स्वागत गोपेश वाजपेयी, विजय माने, संजय जैन ने किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि गीतकार श्री शशि तिवारी ने व आभार अंकित तिवारी ने माना। इस समारोह में सर्वश्री मनुभाई पटेल, राजेश साहू, कवि चिरंजीव बिसेन, नीलेश शाह, पाराशर, शैलेन्द्र फुंडे,प्रीतलाल लांजेवार, नासिर भाई सैयद, अशोक गिरधर, दीलिप फूलबांधे, दिनेश फूलबांधे, बबलू उरकुड़े, वैभव उरकुड़े, गायक रामू ढोरे, मिलन पटेल, नवीन कुंदनानी, गणेश बालपांडे, तुषार घडोले, राकेश चौव्हान, टिल्लू विश्वकर्मा,,देवेन्द्र फुंडे, कपिल वेगड़, नरेंद्र फूलबांधे, अमित गज्जर,दिनेश कनोजिया,सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
चाय पान, मिष्ठान वितरण पश्चात समारोह समाप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि श्रीराम सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष गणतंत्र एवं स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक के हाथों ध्वजारोहण किया जाता है जिसकी सर्वत्र सराहना की जा रही है।


Social Plugin