कामधेनु विश्वविद्यालय में संविधान दिवस का आयोजन 

दुर्ग- 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस के अवसर पर दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय एवं पशुचिकित्सा महाविद्यालय, अंजोरा में कुलसचिव डॉ.बी.पी.राठिया, वित्त अधिकारी सुशील कुमार गजभिये, अधिष्ठाता पशुचिकित्सा महाविद्यालय अंजोरा डॉ.संजय शाक्य, अधिष्ठाता दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, रायपुर डॉ.सुधीर उपरीत, निदेशक शिक्षण डॉ.एस.पॉल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ.मंजू रॉय, अधिष्ठाता मात्स्यिकी महाविद्यालय कवर्धा, डॉ.एम.के.गेंदले,  निदेशक जैव प्रौद्योगिकी डॉ.मीनू दुबे, विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ.दिलीप चौधरी, प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण की गरिमामयी उपस्थिति में संविधान दिवस की शपथ एवं संविधान के प्रस्तावना का वाचन किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सबके साथ समानता बनाए रखने एवं लोगों को उनके अधिकारी दिलाने की शपथ ली।

 वित्त अधिकारी सुशील कुमार गजभिये ने बताया कि संविधान दिवस का आयोजन छात्रों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों में संवैधानिक चेतना, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र के प्रति दायित्वों की भावना का सृजन करता है। भारतीय संविधान हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।

 कुलसचिव डॉ.बी.पी.राठिया ने भारतीय संविधान का वाचन कराया और संविधान की प्रस्तावना में निहित उद्देश्यों/लक्ष्यों को विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आज संविधान हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने में संविधान की भूमिका महत्वपूर्ण है।