Latest Update 10 वर्ष की बच्ची बनी बाघ का निवाला
तिरोड़ा - तिरोड़ा के इंदौरा खुर्द गाँव से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। गाँवों की तरफ जगली जानवरों का मूवमेंट एक गँभीर खतरे के रुप में सामने आ रहा है। लगभग 10 वर्ष की आयु की एक बच्ची तेंदूए के हमले का शिकार हो अपनी जान गँवा बैठी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला परिषद अपर प्राइमरी स्कूल की क्लास 4 की स्टूडेंट रुचिका देवानंद पारधी जब वह अपने पिता के साथ खेत जा रही थी। तभी एक बाघ ने उस पर चानक हमला कर दिया और उस हमले के कारण बच्ची की मौत की खबर सामने आ रही है। पूरी जानकारी का अभी इंतजार है।
Latest Update
शनिवार (29) दोपहर को अपने पिता के साथ खेत गई लड़की पर तेंदुए के हमले की घटना हुई। तेंदूए के हमले में गंभीर रूप से घायल लड़की को गोंदिया के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रात 8 बजे उसकी मौत हो गई। शनिवार दोपहर को रुचिका अपने पिता के साथ खेत गई थी। उसके पिता तारो की बांउड़ू पेड़ लगा रहे थे।कुछ दूरी पर रुचिका खड़ी थी।अचानक तेजी से आकर तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया। रुचि की चीखें सुनकर उसके पिता और आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान दौड़े इसके बाद तेंदुआ रुचिका को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए के हमले में घायल रुचा को उसके पिता ने तुरंत स्थानीय प्राइमरी हेल्थ सेंटर में पहुँचाया बाद में उसकी गंभीर हालत को देख आगे के इलाज के लिए गोंदिया के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया वहाँ इलाज के दौरान रात 8 बजे उसकी मौत हो गई।

Social Plugin