टाईल्स ले जा रहा ट्रक उल्टा, एक की मौत, पांच घायल



गोंदियाृ  मुंबई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 53 पर 16 अक्टूबर की सुबह करीब 6 बजे नागपुर से रायपुर की ओर जा रहा ट्रक क्र. एमएच 35 – सीएम 3775 ब्राम्हणी-खड़की गांव के पास राजू ढाबे के सामने दुर्घटनाग्रस्त हो गया।.इस दुर्घटना में  एक की मौके पर ही मौत हो गई तो पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।.                                                                  घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस  के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे. बाम्हणी खड़की के ग्रामीणों की मदद से घायलों को ट्रक से बाहर निकालकर सड़क अर्जुनी स्थित ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया। . मृत व्यक्ति का नाम मध्य प्रदेश के कटनी निवासी रोहितसिंह ठाकुर (32) और घायलों के नाम दिनू, नागपुर निवासी संजय मंगलसिंह ठाकुर (25), कुरखेड़ा निवासी मोरेश्वर कोरेटी (24), महेंद्र भुरा वटी (21) व मध्य प्रदेश कटनी निवासी गणेशसिंह जवाहरसिंग ठाकुर (24) बताया गए है।. देवरी पुलिस घटना की जाँच कर रही है।