जयकारों के साथ हुआ गणपति का शुभागमन पुलिस लगी व्यवस्था संभालने में,आवश्यक निर्देश जारी
गोंदिया- शहर में गणेशोत्सव का आगाज 27 अगस्त बुधवार के शुभ अवसर पर आरंभ हुआ। जिले भर में 696 सार्वजनिक स्थान ों के साथ, एक गांव एक गणपति की रित पर 440 मूर्तिय़ा तथा 5935 से अधिक घरों में गणपति बाप्पा की प्रतिमा को स्थापित किए जाने की जानकारी है।
इन10 दिनों के पर्व के दौरान सार्वजनिक पंडालो में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ जनहित में जारी किये गए अनेक कार्यक्रमों को भी पेश किया जाना है। सभी मंडलो को प्रशासन द्वारा दिशा निर्देश दिए गए हैं। उत्कृष्ट गणेश उत्सव मंडल को पुरस्कृत किए जाने की भी योजना है।
गणेश पर्व के दौरान जिले में कानून सुरक्षा व शांति बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक गौरख भाभरे के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण में गोंदिया जिले के 4 उपविभाग के उप विभागीय पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में संपूर्ण 16 पुलिस थाने के निरीक्षक की सुरक्षा में गणेश उत्सव संपन्न होगा जिसके लिए विभिन्न स्थानों पर पॉइंट सुरक्षा व्यवस्था ,नाकाबंदी, गस्त लगाई जा रही है। कानून व सुरक्षा व्यवस्था कोबनाे रखनेअपराधी प्रवृत्ति के आरोपियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएंगी साथ ही आर.सी.पी, क्यू.आर.टी , पथक, सी -60 पथक, बी डी. डी. एस, जिला यातायात शाखा तथा होमगार्ड राज्य सुरक्षा पुलिस दल को संपूर्ण जिले में गणेश उत्सव के दौरान शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए सजग किया गया है।
Hello, I am the founder of TRP News. I am also interested in Photography and Writing to Believe Those News Are Positive. TRP News is a weekly published newspaper in the Gondia region for the last 8 years. Please stay tuned and Get in touch. Thank You !!
RNI NO - MAH- HIN/2015/64245
Social Plugin