एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में  भारतीय टीम ने ,जापान को 3-2 से हराया 

  • राजगीर (बिहार) - भारतीय टीम एशिया कप हॉकी   टूर्नामेंट के पूल- ए में आज रविवार के दिन जापान पर 3-2 की जीत हासिल की।भारत ने मंदीप सिंह के गोल से बढ़त हासिल हुई। उन्होंने तीसरे मिनट में फील्ड गोल दागा। फिर 5वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को 2-0 से आगे कर दिया। हाफ टाइम तक यही स्कोर रहा।मैच के समाप्ती के थोड़े समय पहले भारतीय जीम को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल में बदल कर भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित की। यह गोल हरमनप्रीत का दूसरा और भारतीय टीम का तीसरा गोल था।   
                   
  •   एशिया कप हॉकी  2025 29 अगस्त से बिहार के राजगीर में शुरू हो गया है।  जिसमें भारत समेत आठ टीमें भाग लेगी। भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में 29 अगस्त को चीन के खिलाफ अपना पहला मैच खेला और जीत दर्ज की।08 टीमों में पहले पाकिस्तान और ओमान का नाम भी शामिल था लेकिन दोनों ने टूर्नामेंट में न खेलने का निर्णय किया। जिसके बाद उनकी जगह पर बांग्लादेश और कजाखस्तान की टीम को खेलने का मौका मिला है। हॉकी एशिया कप 2025 में भारत के अलावा चीन, जापान, साउथ कोरिया, बांग्लादेश, कजाखस्तान, मलेशिया और चाइनीज ताइपे की टीम हिस्सा ले रही है, जिसमें सभी को 4-4 के दो अलग ग्रुप में बांटा गया है।पूल ए - भारत, चीन, जापान, कजाखस्तान।        पूल बी - साउथ कोरिया, मलेशिया, बांग्लादेश, चाइनीज ताइपे है।