गोंदिया जिले में बीते दो महीनों में
बुखार के मरिजों की संख्या हुई 102 , एक की मौत

                                                         चिकनगुनिया के 7 मामले  रजिस्टर

दिनांक: 18-जुलाई-2025

मानसून  की शुरुआत याने बीमारियों का खतरा। हर साल की तरह ज़िले  के गांवों में बड़ी संख्या में बुखार के मरीज़ सामने आ रहे है। 01 जून से अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुखार के 102 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इस दौरान एक मरीज़ की मौत भी हो चुकी है। चिकनगुनिया भी अपने पैर पसारने की तैयारी में है।

जून में 58 और जुलाई में 15 ता. तक 46 दर्ज हुए थे।चिकनगुनिया के 7 मामलों में जून में 6 और जुलाई में एक मामला सामने आया है।डेंगू के 04 रोगी भी दर्ज किए गए हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से बारिश के मौसम में आवश्यक सावधानी बरतने और सप्ताह में एक शुष्क दिन का पालन करने की अपील की है।