09 जुलाई को 'भारत बंद' का आह्वान
मुंबई - 8 जुलाई 25
बुधवार, 9 जुलाई 2025 को भारत बंद का ऐलान किया गया है। इस बंद का आह्वान 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने संयुक्त रूप से किया है।खबर है कि बैंक, बीमा, डाक सेवाएं, कोयला खदान, राजमार्ग और निर्माण जैसे क्षेत्रों के 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी इसमें हिस्सा लेंगे। ट्रेड यूनियनों का कहना है कि सरकार की नीतियां कंपनियों के लिए फायदेमंद और श्रमिकों के खिलाफ हैं। मिली जानकारी के मुताबिक देशभर के 30 करोड़ से अधिक कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाएंगे। यूनियन फोरम के मुताबिक इस हड़ताल में 25 से 30 करोड़ कर्मचारी हिस्सा ले सकते हैं।बैंक कर्मचारियों की यूनियन ने कहा है कि वे केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों और कॉरपोरेट समर्थक आर्थिक सुधारों के खिलाफ हड़ताल पर जा रहे हैं। यूनियन का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर कॉरपोरेट कंपनियों को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है।
बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं, डाक सेवाओं, कोयला खदानों और कारखानों, राज्य परिवहन सेवाओं और सरकारी कार्यालयों सहित कई क्षेत्रों में बंद के दौरान प्रभावित होने की संभावना है। एनएमडीसी और इस्पात और खनिज क्षेत्रों की कई सरकारी कंपनियों के कर्मचारियों ने भी हड़ताल में शामिल होने की इच्छा जताई है। यह घटनाक्रम उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो अपने घरों से बाहर यात्रा करते हैं। कई शहरों में ट्रेड यूनियनों और संबद्ध समूहों द्वारा विरोध मार्च और सड़क पर प्रदर्शन सार्वजनिक बसों, टैक्सियों और ऐप-आधारित कैब सेवाओं को प्रभावित कर सकते हैं।
Social Plugin