55 का फेर , विनोद अग्रवाल के 55 वे जन्मदिन पर 55 दिव्यांगो को मिली सौगात,रक्तदान व कर्ण मशिनों की संख्या भी रही 55
गोंदिया- दिव्यांगों के साथ जन्मदिन मनाने का सौभाग्य प्राप्त करने वाले क्षेत्रीय विधायक विनोद अग्रवाल का जन्मदिन आज शहर में चर्चा का विषय रहा। 55 वे जन्मदिन के इस अवसर पर 55 दिव्यांगों को ई रिक्शा,55 लोगों के द्वारा किया गया रक्तदान,व 55 लोगों को कर्ण मशीन देने की बात लोगों के दिल को छू गई।
जनता का आमदार कहलाने वाले लोगो के लिए समर्पित विधायक विनोद अग्रवाल ने 4 जून को विधायक विनोद अग्रवाल ने अपना 55वां जन्मदिन फुलचुर स्थित लकी लॉन में हजारों में उपस्थिति के साथ मनाया। हर तहसील में 2-2 दिव्यांगजनों को ई रिक्शा भेंट किया गया। उन्होंने इस अवसर पर कहा, मेरे लिए आज का दिन मेरे लिए सबसे ज्यादा उत्साह भरा दिन है। आज दिव्यांगजनों को बैटरी चलित रिक्शा, कान की मशीन भेंट देकर जो ख़ुशी उनमें दिखाई दे रही है, वही खुशी मुझमें ऊर्जा का स्त्रोत उत्पन्न कर रही है।
Social Plugin