महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा : कक्षा10 में 94.10 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण, कोंकण आगे, नागपुर विभाग पिछड़ा 


पुणे  - कक्षा 10 के परिणामों में 94.10 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इस परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों को पिछे छोड़ दिया है। परीक्षा में उत्तीर्ण लड़कियों का प्रतिशत 96.14 रहा, और 92.31 प्रतिशत लड़कों का 92.31 प्रतिशत। बोर्ड के अनुसार, इस वर्ष मार्च-अप्रैल में आयोजित परीक्षा में 15,58,020 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था और 15,46,579 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 14,55,433 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।
नागपुर:- 90.78 प्रतिशत* तथा कोंकण:- 98.82 प्रतिशत* लगभग 8 प्रतिशत का अंतर रहा.।अन्य  विभागों का प्रतिशत इस प्रकार है।इस परिक्षा में 19 ट्रांसजेंडर लोगों ने भी परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। 

*विभागवार  प्रतिशत*
पुणे:- 94.81 प्रतिशत*
नागपुर:- 90.78 प्रतिशत*
 संभाजीनगर:- 92.82 प्रतिशत*
मुंबई:- 95.84 प्रतिशत*
कोल्हापुर:- 96.78 प्रतिशत*
अमरावती:- 92.95 प्रतिशत*
नासिक:- 93.04 प्रतिशत*
लातूर:- 92.77 प्रतिशत*
कोंकण:- 98.82 प्रतिशत*

        महाराष्ट्र राज्य शिक्षा बोर्ड ने इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं हर साल की तुलना में 10 दिन पहले आयोजित कीं। इसके अनुसार 12वीं का रिजल्ट 5 मई को घोषित किया गया। इस साल 10वीं की परीक्षा के लिए 23 हजार 492 माध्यमिक विद्यालयों के 16 लाख 11 हजार 610 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें आठ लाख 64 हजार 120 छात्र तथा सात लाख 47 हजार 471 छात्राएं हैं।
    इस वर्ष भी 10वीं कक्षा के परिणामों में कोंकण क्षेत्र विजयी रहा है। कोंकण संभाग में 98.82 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस प्रकार, सबसे कम परिणाम नागपुर संभाग का रहा। नागपुर संभाग में 90.78 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। राज्य में 10वीं कक्षा की परीक्षा में लड़कियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। राज्य में 96.14 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। कुल 92.21 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। राज्य में 211 विद्यार्थियों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।