खुश खबर - वंदे भारत एक्सप्रेस से 7 घंटे में जबलपुर से रायपुर का सफर, वाया गोंदियागोंदिया- गोंदिया होकर यात्रियों की सुविधा हेतु जबलपुर - रायपुर के बीच इस टृेन को चलाने की तैयारी हो गई है। इसका संभावित टाइम टेबल भी रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है. यह टृेन 410 कि.मी की दूरी लगभग 07 घंटे में पूरी करेगी।
नई वंदे भारत एक्सप्रेस जबलपुर से छत्तीसगढ़ केरायपुर स्टेशन तक चलाने पश्चिम मध्य रेलवे ने तौयारी कर ली है। यह ट्रेन गोंदिया स्टेशन पर से होकर जाएगी। गोंदिया- रायपुर रूट पर अभी एक ही ट्रेन वंदे भारत चलती है। यह दोपहर में नागपुर से निकल कर शाम रायपुर पहँचती है और सुबह वापस लौटती है।
नई वंदे भारत एक्सप्रेस इस रूट पर यात्रा के नए समय पर चलने के कारण सुबह के समय उपलब्ध होगी व शाम को वापसी करेगी जिससे लोगों का समय बचेगा। व्यापार में भी इजाफा होगा।
बताया गया है कि यह वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 05 बजे जबलपुर से निकलकर दोपहर 11.55 रायपुर पहुँचेगी। दोपहर 2 बजे के लगभग वापसी कर रा6ी 09 बजे जबलपुर पहुँचेगी। जल्द ही यह रेल सुविधा ुपलब्ध होने जा रही है।

Social Plugin