26 जनवरी को *न्यू कराओके म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुती देश भक्ति के गीतों के माध्यम से झलकी*
गोंदिया- हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 26 जनवरी को शाम 6:00 बजे से .9:30 बजे तक न्यू गुजराती लॉज रेलवे स्टेशन रोड गोंदिया मे न्यू कराओके ग्रुप की ओर से देशभक्ति के गीतों का आयोजन किया गया।
देशभक्ति संगीत कार्यक्रम में अनेक कलाकारो ने अपने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दि। न्यू कराओके ग्रुप अनेक आयोजन करता आया है। इसी क्रम में 26 जनवरी को शाम 6:00 बजे से एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गये। इस कार्यक्रम में श्रोताओं ने देशभक्ती गित का आनंद उठाया।
न्यू कराओके ग्रुप की में मुख्य अतिथि के रूप में चौबे जी एवम नानू मुदलियार द्वारा कार्यक्रम की सहराहना कि इस प्रकार के आयोजन बड़े रूप में होने चाहिए ।
गीतों की बेहतरीन प्रस्तुति प्रसिद्ध गायक मनीष सोनी , राजेश दवे, अजय शर्मा, अन्नु बढे, महेन्द्र बढे, मनोज जोशी, रजनीश जैसवाल ,प्रकाश शर्मा , राहुल टेंभुरकर सहित अनेक कलाकार और प्रोजेक्ट चेयरमेन अजय शर्मा एवम विनायक शर्मा , व अन्य कलाकारो ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये , कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये न्यु कराओके ग्रुप के सभी सदस्यो ने अथक प्रयास किये।


Social Plugin