एडल्ट फिल्म स्टार सोफिया लियोन एक हफ्ते पहले अपने घर  में मृत मिली।

मियामी - मियामी दक्षिण-पूर्वी फ्लोरिडा में अटलांटिक तट पर स्थित एक प्रमुख शहर है। उस शहर में रहने वाली एडल्ट फिल्म स्टार सोफिया लियोन एक हफ्ते पहले अपने घर  में मृत पाई  गई। इस घटना की जानकारी तब मिली जब उनके परिवार ने बीते हफ्ते जब उन्हें कॉल किया तो उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। उसके बाद मृतक के सौतेले पिता  माइक रोमेरो ने जानकारी ली और खबर जारी की।

        मामले की फिलहाल जांच चल रही है, लेकिन हाल ही में अन्य Adult stars की मौत के कारण इस पर ऑनलाइन बहस छिड़ गई है। पिछले हफ्ते मायामी की रहने वाली Sofia को अपने Social Media प्लेटफॉर्म पर एक्टिव देखा गया था। उन्होंने कुछ पोस्ट अपलोड भी किए थे।

यह खबर बमुश्किल दो दिन बाद सामने आई, सोफीया  के सौतेले पिता ने फंडिंग पेज पर उनके निधन की पुष्टि की, उन्होंने कहा ‎कि उसकी मां और परिवार की ओर से भारी मन से मुझे हमारी प्यारी Sofia के निधन की खबर शेयर करनी पड़ रही है। सोफिया की अचानक मौत से उसका परिवार और दोस्त सदमे में है।उन्होंने कहा ‎कि सोफिया को उसके परिवार ने 1 मार्च, 2024 को अपने अपार्टमेंट में बेहोश पाया था। मौत के कारणों की लोकल पुलिस द्वारा जांच अभी भी जारी है।Website ने सोफिया को एक प्यारी बेटी, बहन, पोती, भतीजी और दोस्त के रूप में बताया है। उनके पिता ने यह भी शेयर किया कि उसको जानवरों और विशेष रूप से अपने 3 पालतू जानवरों से बहुत प्यार था। उसे यात्रा करना अच्छा लगता था और वह हमेशा अपने आसपास के सभी लोगों को खुश करने के तरीके ढूंढती थी।