बालाघाट : कहते है ना, ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़ के देता है। ऐसा ही एक महिला को छप्पर फाड़ खुशी देकर भगवान ने इस कहावत को चरितार्थ कर दिया है। बालाघाट के जिला अस्पताल से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां पर एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया।  महिला ने तीन बेटों और एक बेटी को जन्म दिया। डॉक्टरों का कहना है कि सभी बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ है।मध्यप्रदेश के बालाघाट जिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इनमें 3 बेटे और एक बेटी शामिल है। डॉक्टरों का कहना है कि चारों बच्चे और माँ पूरी तरह से स्वस्थ है।  बच्चों से परिवार मे खुशी का माहौल है।

किरणपुर तहसील के गांव जरही की रहनेवाली 26 साल की प्रीति नंदलाल मेश्राम शादी के तीन साल बाद माँ बनी है। प्रीति को सिजेरियन ऑपरेशन के बाद तीन बेटे और एक बेटी हुयी। चारों बच्चों को देखभाल के लिए एनसीयू मे भर्ती किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों पर निगरानी रखी जा रही है। उनकी पहली प्राथमिकता है कि बच्चे स्वस्थ रहे। वहीं, पूरे इलाके मे यह घटना चर्चा का विषय बनी हुयी है।

सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर संजय धबड़गांव ने बताया कि ट्रामा यूनिट कि विशेषज्ञ टीम मे शामिल डॉक्टर रश्मि वाघमारे और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉक्टर दिनेश मेश्राम, स्टाफ सिस्टर सरिता मेश्राम और उनकी कुशल टीम ने सोमवार की सुबह 11 बजे प्रीति नंदलाल मेश्राम का ऑपरेशन किया। यह केस बेहद मुश्किल था। सभी बच्चे 29 वे हफ्ते में ही पैदा हुये हैं, यानि अभी जन्म मे करीब 9 हफ्ते बाकी थे।

एक साथ चार बच्चों का जन्म यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी दुनियाभर से ऐसे कई मामले सामने आ चुके है। गोंदिया जिले मे भी इसके पूर्व एक साथ 6 से 7बच्चों   होने का मामला घटित हो चुका। हाल ही मे बिहार के मोतिहारी मे भी एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया था।